📌थाना गोवर्धन पुलिस ने श्रद्धालु लोकेश को उनका बैग व सामान किया वापस

गोवर्धन। गिरिराज महाराज की परिक्रमा और दर्शन के लिए आए ग्रेटर नोएडा निवासी श्रद्धालु का कीमती सामान से भरा बैग ई-रिक्शे में छूट गया। बैग में लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन, मोबाइल फोन, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान रखा था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैग को बरामद कर उसके मालिक को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया।

Img 20260731 wa0049
जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा निवासी लोकेश पुत्र तुलाराम बृहस्पतिवार को गिरिराज महाराज की परिक्रमा और दर्शन के लिए गोवर्धन आए थे। परिक्रमा के दौरान ई-रिक्शे से यात्रा करते समय उनका बैग वाहन में ही छूट गया। बैग में लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन, पहचान पत्र, एटीएम व डेबिट कार्ड, मोबाइल फोन, पावर बैंक तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। बैग खोने की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद लोकेश को थाने बुलाकर सामान का सत्यापन कराया गया और सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बैग व उसमें रखा पूरा सामान उन्हें सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समय रहते बैग बरामद हो जाने से किसी भी संभावित दुर्घटना या दुरुपयोग की आशंका टल गई। अपना सामान सुरक्षित वापस मिलने पर लोकेश ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गिरिराज महाराज की कृपा और पुलिस की सक्रियता से उनका कीमती सामान सुरक्षित वापस मिल गया।

व्यूरो रिपोर्ट:SONI NEWS के लिये जनपद मथुरा से रामकुमार शर्मा गोवर्धन

Chatgpt image jul 19, 2026, 12 16 44 am