अयोध्या राम मंदिर के चंदे में कथित चोरी के विवाद के बीच अब माता वैष्णो देवी मंदिर में चढ़ाई गई चांदी को लेकर मामला अदालत पहुंच गया है
जम्मू-कश्मीर की एक अदालत ने J&K क्राइम ब्रांच को 550 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की कथित “नकली चांदी” से जुड़े रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश दिया है
कोर्ट एक ऐसी याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई चांदी में कथित हेराफेरी, अदला-बदली, चोरी और मिलावट को लेकर FIR दर्ज करने की मांग की गई है

मई में श्राइन बोर्ड ने करीब 20 टन चांदी सरकारी टकसाल में पिघलाने और स्टोरेज के लिए भेजी थी। इसकी अनुमानित कीमत करीब 550 करोड़ रुपये बताई गई
रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में कथित तौर पर सिर्फ 5 प्रतिशत चांदी असली पाई गई, जबकि लगभग 95 प्रतिशत धातु कैडमियम और लोहे की निकली
शुरुआत में माना गया कि श्रद्धालुओं ने अनजाने में नकली चांदी चढ़ाई होगी। हालांकि, अधिवक्ता दीपक शर्मा ने क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर जनरल को दी शिकायत में चांदी के चढ़ावे की कथित अदला-बदली और हेराफेरी का आरोप लगाया है
फिलहाल ये आरोप जांच और अदालती कार्यवाही के दायरे में हैं। कोर्ट ने क्राइम ब्रांच से संबंधित रिकॉर्ड पेश करने को कहा है

