उरई, जालौन। जनपद में मटर प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र ने इच्छुक संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। उपायुक्त उद्योग धर्मेन्द्र कुमार भास्कर ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत मटर प्रसंस्करण उत्पाद हेतु सामान्य सुविधा केंद्र (सीएफसी) की स्थापना की जानी है।उन्होंने बताया कि इस परियोजना के संचालन के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) के रूप में गठित एफपीओ (कृषक उत्पादक संगठन) एवं सेक्शन-8 कंपनियां आवेदन कर सकती हैं।इच्छुक संस्थाओं को एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) अर्थात अभिरुचि पत्र भरकर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, जालौन में जमा करना होगा।उपायुक्त उद्योग ने बताया कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 जून 2026 निर्धारित की गई है।ईओआई फार्म विभाग की वेबसाइट www.msme.up.gov.in](http://www.msme.up.gov.in पर उपलब्ध है। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय पहुंचकर प्राप्त की जा सकती है।उन्होंने अधिक से अधिक पात्र संस्थाओं से इस योजना का लाभ उठाने और जनपद में मटर आधारित उद्योगों के विकास में भागीदारी करने की अपील की है।
रिपोर्ट-अमित कुमार पत्रकार जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।

