कानपुर जोन की अन्तर्जनपदीय पुलिस आर्चरी प्रतियोगिता-2026 का हुआ भव्य समापन
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन में श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी श्री आकाश कुलहरि द्वारा पुलिस लाइन, जनपद झाँसी में आयोजित कानपुर जोन की अन्तर्जनपदीय पुलिस आर्चरी प्रतियोगिता वर्ष-2026 का विधिवत समापन किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति सहित जनपद के राजपत्रित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के अंतर्गत 30 मीटर पुरुष आर्चरी में जनपद कानपुर नगर ने प्रथम एवं जनपद झाँसी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 50 मीटर पुरुष आर्चरी में भी जनपद कानपुर नगर प्रथम तथा जनपद झाँसी द्वितीय स्थान पर रहा।

महिला वर्ग में 30 मीटर आर्चरी प्रतियोगिता में जनपद ललितपुर ने प्रथम एवं जनपद झाँसी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि 50 मीटर महिला आर्चरी में भी जनपद ललितपुर ने प्रथम तथा जनपद झाँसी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
समग्र अंकों के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग में जनपद झाँसी की टीम ने कुल 438 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में जनपद झाँसी की टीम ने कुल 274 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करते हुए चल वैजयंती ट्रॉफी अपने नाम की।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन से जुड़े अधिकारियों/कर्मचारियों की सराहना की गई।

