📌सैकड़ों मरीजों को मिला निशुल्क इलाज का लाभ
📌कैंप में आयुर्वेद के विशेषज्ञ डॉ मयूर एन. प्रजापति (आयुर्वेदिक हॉस्पिटल एंड पंचकर्म सेंटर) द्वारा मरीजों की करी गई जांच

Img 20260323 wa0017

ईद देश का प्रमुख और पावन त्यौहार मे गिना जाता है और इस मौक़े पर कई ऐसे काम किये जाते है जिनसे समाज के हर वर्ग को खुशी दी जा सके इसी क्रम मे गुजरात के मेहसाणा जिले के ऊनावा में स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली,

Img 20260324 wa0008

मीर दातार मीरा दातार  पीरदातार अली दरगाह ट्रस्ट, ऊनावा द्वारादरसल सैयद पीरदातार अली दरगाह ट्रस्ट, ऊनावा द्वारा एक विशाल फ्री आयुर्वेदिक निदान एवं ट्रीटमेंट कैंप का आयोजन किया गया था ।और इस कैंप को सैयद मोईनुद्दीन उस्मानगनी तथा मरहूम सैयद हाजी अब्दुल सलाम उस्मानगनी की सरपरस्ती में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया और मुफ्त चिकित्सा सेवा का लाभ उठाया। इस कैम्प का आयोजन सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ऊनावा के हॉल में किया गया, जहां सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लगी दिखी ।देखने वाली बात यह थी कि इस कैंप में बिना ऑपरेशन और बिना इंजेक्शन के इलाज के बारे मे जानकारी दी जा रही थी , जिससे लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

Img 20260323 wa0020

इस कैंप में आयुर्वेद के अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टर मयूर एन. प्रजापति (आयुर्वेदिक हॉस्पिटल एंड पंचकर्म सेंटर) की निगरानी मे मरीजों की जांच की गई। उन्होंने आयुर्वेदिक कंसल्टेंट और पंचकर्म विशेषज्ञ के रूप में स्पाइन और जॉइंट्स से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ नाड़ी रोगों का भी निदान किया।जिसमे साइटिका, नस दबना, कमर दर्द, फ्रोजन शोल्डर, गर्दन का दर्द, घुटनों का दर्द, टांगों में झनझनाहट, एड़ी का दर्द, AVN जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों ने बड़ी संख्या में अपनी जांच कराई।

Img 20260324 wa0006

डॉक्टर मयूर एन. प्रजापति (आयुर्वेदिक हॉस्पिटल एंड पंचकर्म सेंटर)

इसके अलावा एलर्जी, साइनस, सांस लेने में तकलीफ, बार-बार सर्दी-खांसी और नाक से संबंधित समस्याओं के मरीज भी कैंप में पहुंचे।

Img 20260323 wa0016

आयोजकों के अनुसार, इस कैंप में केवल जांच ही नहीं बल्कि मरीजों को आयुर्वेदिक जीवनशैली, संतुलित आहार और पंचकर्म उपचार के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही चर्म रोग, पेट के रोग, स्त्री रोग, मानसिक रोग और न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के लिए भी आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार के विकल्प बताए गए है ।साथ hi मरीजों को सलाह दी गई कि वे अपने पुराने मेडिकल रिपोर्ट जैसे X-Ray और MRI साथ लाएं, ताकि सही और सटीक निदान किया जा सके।

Img 20260323 wa0010

इस कैंप का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था, जिसमें आयोजक काफी हद तक सफल भी नजर आए।

Img 20260323 wa0009

इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सैयद कामिल अली, हाजी अब्दुल सलाम, उस्मान गनी, चेयरमैन मोइनुद्दीन उस्मान गनी थे

यह फ्री कैम्प आयुर्वेदिक कैंप ऊनावा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत और उम्मीद की एक नई किरण बनकर सामने आईं है। अगर समाजसेवी संगठन इसी तरह आगे बढ़ कर आगे आये और इस काम को आगे बढ़ाये तो शायद ये कार्य समाज के लिये मील का पत्थर साबित होगा

 

Addtext 12 06 11.07.31
Addtext 05 31 06.59.09