बैंक अधिकारियों की साजिश का हुआ खुलासा,PNB के 5 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज
नोएडा–गाजियाबाद। होटल कब्जाने के लिए बैंक अधिकारियों की खतरनाक साजिश का खुलासा
पीएनबी टर्म लोन घोटाले में बड़ा खुलासा, बैंक अफसरों पर FIR दर्ज
करोड़ों के होटल प्रोजेक्ट में फर्जीवाड़े का आरोप, पीड़ित कारोबारी अनिल बब्बर की शिकायत पर कार्रवाई
नोएडा में होटल खरीद के लिए लिए गए 9.5 करोड़ के टर्म लोन में कथित धोखाधड़ी सामने आई है। आरोप है कि बैंक अधिकारियों ने ब्याज दर बढ़ाकर, नियमों की अनदेखी कर करोड़ों की वसूली की। मामले में PNB के 5 अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है
वहीं, टर्म लोन के नाम पर 19.40 लाख की ठगी का भी मामला सामने आया है। पुलिस जांच में जुटी, बैंकिंग सिस्टम पर सवाल खड़े

