उरई(जालौन)।मकर संक्रांति एवं लोहड़ी पर्व के पावन अवसर पर उरई स्थित न्यू मंगलम् गेस्ट हाउस में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा द्वारा भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े श्रमिकों का सम्मान कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।कार्यक्रम के दौरान विधायक गौरी शंकर वर्मा ने उपस्थित जनसमूह को मकर संक्रांति और लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पर्व सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और परिश्रम के सम्मान का संदेश देते हैं।

उन्होंने कहा कि श्रमिक समाज की रीढ़ हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से उनके सम्मान और हौसले को बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।खिचड़ी भोज में बड़ी संख्या में आमजन एवं श्रमिकों ने सहभागिता की।विधायक ने स्वयं श्रमिकों से संवाद कर उनका हालचाल जाना और उन्हें सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया।आयोजन में पारंपरिक उत्सव का माहौल रहा और सभी ने एक साथ बैठकर खिचड़ी भोज का आनंद लिया।इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री भगवती शरण शुक्ला, लक्ष्मण दास, भवानी, हर किशोर गुप्ता, रिपु, तरुण तिवारी, महावीर तरजोलिया, सभासद विपिन सेठ, जयनारायण साहू, ममता सोनी, शांति गुप्ता सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सौहार्द और सेवा भावना को मजबूत करने वाला बताया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने विधायक का आभार व्यक्त किया और ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की अपेक्षा जताई।

 

रिपोर्ट -अमित कुमार उरई जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।