जालौन।आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के युवा मोर्चा जालौन द्वारा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम वावली जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम लालपुरा में आयोजित किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विपिन कुमार विपो ने बहन कुमारी मायावती के सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन हितों के लिए किए गए संघर्षों को याद करते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि मायावती जी का जीवन संघर्ष युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र शाक्यवार, जिला संगठन मंत्री जितेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान लालपुरा रामसनेही सहित भूरे, आशीष, अखिलेश, मनोज समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और बहुजन समाज के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
समारोह के दौरान केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं और बहन कुमारी मायावती जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
रिपोर्ट -अमित कुमार उरई जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।

