उरई (जालौन)। शहर के बघौरा बाईपास स्थित प्रेमा हेल्थ क्लीनिक का उद्घाटन रविवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर तथागत गौतम बुद्ध एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात भंते ज्ञान ज्योति भिक्खू, भिक्खू ध्यान पाल एवं क्लीनिक के संरक्षक बी.एल. गौतम, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर क्लीनिक का उद्घाटन किया।
क्लीनिक के संचालक डॉ. अमित गौतम (जनरल फिजिशियन) ने बताया कि उन्होंने एमबीबीएस की शिक्षा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, बेंगलुरु से प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने फोर्टिस हॉस्पिटल दिल्ली, मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली एवं रामा हॉस्पिटल हापुड़ जैसे प्रतिष्ठित अस्पतालों में अपनी सेवाएं दी हैं।
डॉ. अमित गौतम ने बताया कि प्रेमा हेल्थ क्लीनिक में डायबिटीज, बीपी, घुटनों का दर्द, स्त्री रोग, पीरियड की अनियमितता, थायराइड, बालों की समस्या, पेट के रोग, जोड़ों में सूजन, एलर्जी, दाद, गठिया सहित करीब दो दर्जन बीमारियों का बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर डॉ. सुजाता गौतम (बीडीएस), रेनू सिंह, प्रतिभा सिंह, किरण चौधरी, मनोरमा, मलखान दोहरे, रमाकांत दोहरे, रामावतार गौतम, श्याम दोहरे, विवेक गौतम (मेडिकल), रामऔतार चौधरी, मूलचंद्र चौधरी, अनिल कुमार, अजय योगा महाराज, रवि दोहरे, कमल दोहरे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

