उरई (जालौन)। अपर जिलाधिकारी (वि० एवं रा०)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)-2026 के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के पत्र दिनांक 23 दिसंबर 2025 के माध्यम से अवगत कराया गया है कि श्री जे.वी.एन. सब्रमण्यम, आईएएस, संयुक्त सचिव, नवीन एवं नवीनकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार एवं विशेष रोल प्रेक्षक द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)-2026 के संबंध में जनपद जालौन का प्रस्तावित भ्रमण किया जाना है।
इसी क्रम में श्री जे.वी.एन. सब्रमण्यम की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)-2026 की प्रगति की समीक्षा हेतु दिनांक 28 दिसंबर 2025 (रविवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, उरई में बैठक आयोजित की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे समय से बैठक में उपस्थित होकर प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
रिपोर्ट-अमित कुमार जालौन उत्तर प्रदेश।

