गोवर्धन। भारतीय किसान यूनियन (चढूंनी) के कार्यकर्ताओं ने तहसील क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम गोवर्धन प्रजाक्ता त्रिपाठी को सौंपा है। सोमवार को तहसील परिसर में किसान एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन व नरेबाजी करने लगे। किसानों ने समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।भाकियू (चढूंनी) के मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने बताया कि किसानों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद भी किसानों के काम समय पर नहीं हो रहे हैं। नगला भूरिया, सौन, भदार आदि गांवों में जलभराव से फसल नष्ट हो रही है। मौके पर जाकर तहसील प्रशासन सर्वे कराए व किसानों को उचित मुआवजा दिलाए। जिलाध्यक्ष संजय पाराशर ने बताया कि तहसील पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। बिना सुविधा शुल्क के कोई काम नहीं होता है। अघोषित बिजली कटौती गंभीर समस्या बनी हुई है। एफआईआर का ड़र दिखाकर किसानों को परेशान एवं उत्पीड़न किया जा रहा है। एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर सत्यवीर, तुलसीदास, बिल्ला सिंह सिकरवार, श्यामपाल सिंह, हरिओम सिंह परिहार, नवल सिंह, दिनेश तोमर, मुकेश, सोनवीर, कैलाश, शशि, अंतराम, प्रकाश, भगत सिंह, दौलत राम आदि थे।

*व्यूरो रिपोर्ट:जनपद मथुरा से soni news के लिये रामकुमार शर्मा गोवर्धन*

Addtext 05 31 06.59.09