उरई(जालौन)।दिनांक 29-08-2025 को कालपी क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर इटौरा के कर्मयोग महाविद्यालय मे टेबलेट वितरण समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा अतर सिंह पाल जिला पंचायत सदस्य अकबरपुर इटौरा ने 122 बच्चो को टेबलेट वितरण किये।
वही टेबलेट मोबाइल पाकर बच्चो के खिले चहरे।
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष अतर सिंह पाल ने बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा कि टेबलेट रूपी मिनी कम्प्यूटर का आप सब लोग अच्छे से उपयोग करे आधुनिक युग मे इससे बहुत आगे जाने के सुनहरे अवसर मिलेगे।
आप सब इसका बढिया से उपयोग करे।
जिससे समाज, गांव,क्षेत्र,विद्यालय,देश का नाम रोशन हो।
यही हमारी शुभकामनाए है।
इस मौके पर -बसपा नेता शिवा कुशवाहा पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी,अनरूध चौधरी पूर्व जिला सचिव बसपा अनुपम कुमार (उपप्राचार्य )रबि कुमार अध्यापक ,मानवेंद्र यादव अध्यापक ,मुलायम सिंह यादव अध्यापक,आरिफ मुहम्मद, विनोद चौधरी कुरहना सहित कर्मयोग महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अमित कुमार पत्रकार जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।

