उरई(जालौन)- जिले के सभी लेखपाल 8 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यालय उरई के तहसील गेट सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे।
धरने की अध्यक्षता-रामराज सिंह ने की एवं संचालन ओम प्रकाश द्विवेदी ने किया।धरना सभा में विचार व्यक्त करते हुए लेखपालों के वेतन उच्चीकरण, वेतन विसंगति, एवं पेंशन विसंगति,भत्तों में वृद्धि,आर0आई0 सेवा,
लैपटॉप व स्मार्टफोन उपलब्ध कराना।
प्रोन्नति आधार मूल सुविधाएं एवं संस्थान संसाधन उपलब्ध कराना आदि।
मांगों को शीघ्र मनाने के लिए जोर दिया गया। ताकि जनहित प्रभावित ना हो।
वही लेखपालों द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन SDM को सौंपा गया।
धरने में प्रमुख रूप से- लाइक सिंह (जिलाअध्यक्ष), राजकुमार श्रीवास,राजेंद्र प्रसाद प्रजापति,कौशल,कौशलेंद्र, राघवेंद्र समाधिया,सुरेश, शत्रुघ्न सिंह,अरविंद नामक,अमित कुमार ,चंदन कुमार आदि उपस्थित रहे।

खास बात तो यह है कि-लेखपालों की मांगे पूरी नही की जा रही हैं तो वह कार्यबहिष्कार धरने पर बैठे हैं।जिसका खामयाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है।जनता के कई जरूर कार्य रुके हुए हैं जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

soni news के लिए जनपद जालौन से अमित कुमार के साथ रंजीत सिंह