सोनी न्यूज़
जालौन पॉलिटिक्स

वैश्य बंधु सक्रिय होकर राजनैतिक भागीदारी को बढ़ाएं: डा.सुमन्त गुप्ता

जालौन। वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमन्त गुप्ता ने वैश्य बंधुओं से सक्रिय होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। डा. सुमन्त गुप्ता स्थानीय नटराज पैलेस परिसर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
डा.सुमन्त गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र के विकास में राजस्व के माध्यम से सर्वाधिक योगदान करने वाला वैश्य समाज है। वैश्य समाज अपने-अपने प्रतिष्ठान के माध्यम से रोजगार के साधन भी उपलब्ध कराता है। सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक क्षेत्रों में वैश्य समाज सर्वाधिक भागीदारी रखता है। लेकिन राजनैतिक क्षेत्र में सर्वाधिक उपेक्षित होने के कारण इस वर्ग का आर्थिक शोषण व उत्पीड़न होता है। उन्होंने वैश्य बंधुओं से एकजुट होकर ताकत दिखाने की अपील की ताकि राजनैतिक क्षेत्र में हिस्सेदारी समुचित मात्रा में मिल सके। उन्होंने आगामी 18 व 19 मार्च को फतेहपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की।
बुंदेलखंड वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल व गौरव गुप्ता के संयोजकत्व में आयोजित स्वागत समारोह में बुंदेलखंड अध्यक्ष संजय गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री युद्धवीर कंथारिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष रघुवीर शरण शिवहरे, जिलाध्यक्ष प्रमोद शिवहरे, महिला प्रांतीय उपाध्यक्ष उषा गुप्ता आदि का माल्यार्पण कर राजेश गुप्ता, दिनेश लोहिया, महेश चौधरी, अशोक गन्धी, शशिशेखर रेजा, संतोष पोरवाल, श्रीमती अनीता महेश्वरी, धीरज गुप्ता, पंकज सरावन, अशीष खकसीस, सुरेश गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, प्रेमदास गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, अरूण पुरवार, डा. आनंद स्वरूप गुप्ता आदि ने स्वागत किया।

ये भी पढ़ें :

गुटबाजी की शिकार हुई जिला जालौन की कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय सचिव के सामने हुआ ता था थैया

Ajay Swarnkar

प्रभारी मंत्री पहुंचे जिला अस्पताल का स्टाफ के माथे पर आया पसीना,निरीक्षण के दौरान नहीं मिला दवाओं का लिखित रिकॉर्ड

Ajay Swarnkar

जालौन-जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर 05 कि०मी० बालक एवं 03 कि०मी० बालिका वर्ग में क्रॉसकंट्री दौड का शुभारंभ किया।

AMIT KUMAR

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.