उरई(जालौन)।आज सोमवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गयी।
इस दौरान यात्रा में चलने वालों का स्वागत करने के लिए जगह-जगह स्टाल लगाये गये थे शहर के घंटाघर पर उत्तर प्रदेश उघोग ब्यापार मंडल की ओर से भी पटेल यात्रा का स्वागत करने के लिए स्टाल लगाया गया था जिसमें उघोग ब्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
उ. प्र. उघोग ब्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष यूसुफ अंसारी के नेतृत्व में ब्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने फूलों की वर्षा कर सरदार बल्लभ भाई पटेल यात्रा में चलने वालों का स्वागत कर जलपान भी करवाया।

 

रिपोर्ट-अमित कुमार उरई जनपद जालौन उत्तर प्रदेश