सोनी न्यूज़
Other उत्तर प्रदेश जालौन

जालौन-ग्राम अण्डा में आजादी के अमृत महोत्सव पर निकाली गई तिरंगा यात्रा।

कोंच(जालौन)। कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अण्डा में गुरुवार को आजादी का अमृत महोत्सव की 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान चलाया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र सिंह निरंजन रहे।
इस तिरंगा यात्रा में छात्र छात्राओं ने हांथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देश भक्ती गीतों का गायन करते हुए ग्राम में तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया।
यह तिरंगा यात्रा महंत कृष्ण दास इंटर कालेज से प्रारम्भ होकर ग्राम में बिचरण करते हुए वापस इंटर कालेज परिसर में आकर इस यात्रा का समापन किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुनीता कौशल,किशोर सचिव नरेंद्र पटेल प्रधान प्रतिनिधि राघवेन्द्र सिंह आयुर्वेदिक चिकित्सक अधिकारी अण्डा डॉ अभिलाषा सिंह अध्यापक राम सिंह रोहित पटेल पंकज यादव राखी यादव अरविंद विश्वकर्मा हरिमोहन पांचाल शेषघर अवधेश शर्मा अमरेन्द्र सिंह मनमोहन रविन्द्र नाथ पंचायत सहायक अजय कुमार बाल्मीकि सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।

 

रिपोर्ट-अमित कुमार उरई जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।

ये भी पढ़ें :

अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने वाले व अवैध शस्त्र सप्लाई करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार

Ajay Swarnkar

कोंच(जालौन)लेबर विधुत का सामान लगभग कीमत पांच लाख रुपये का लेकर हुआ रफूचक्कर

Ajay Swarnkar

कालपी में संदिग्ध परिस्थितियों में 60 वर्षीय वृद्ध की हुयी मौत

Ajay Swarnkar

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.