सोनी न्यूज़
उत्तर प्रदेश पॉलिटिक्स

जालौन में आम आदमी पार्टी की एक बैठक अजीत सिंह राजावत (रिंकू) जिला संगठन निर्माण सह प्रभारी के नेतृत्व में आहूत की गयी।

उरई(जालौन)।दिनाँक 11 जुलाई 2022 को नगर जालौन में आम आदमी पार्टी की एक बैठक मुहल्ला तोपखाना (अनस गेस्ट हॉउस) तकिया चौराहा जालौन में अजीत सिंह राजावत (रिंकू) जिला संगठन निर्माण सह प्रभारी के नेतृत्व में आहूत की गयी थी। जिसमे नगर जालौन एवं जिला जालौन से पार्टी के कई साथी/पदाधिकारी पहुंचे बैठक शाम 7 बजे से लेकर देर रात्रि तक चलती रही।
इस बैठक को सम्बोधित करते हुये जिला सह प्रभारी ने पार्टी के दिल्ली और पंजाब सरकार के मुख्य कार्यो को बड़े ही बारीकी से उपस्थित लोगों को समझाया।
इस बैठक का सफल संचालन आशाराम आजाद ने किया तथा बैठक को और भी कई अन्य साथियों ने सम्बोधित किया और इसके साथ ही पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील परिहार ने जिला कमेटी का बिस्तार करते हुये जिला कोषाध्यक्ष के पद पर अजीत सिंह राजावत रिंकू,नगर अध्यक्ष जालौन के पद पर बरुण कुमार दुवेदी,कांशी राम वर्मा (बाबू जी) जिला उपाध्यक्ष, महेंद्र कुमार वर्मा जिला सचिव,तथा कयूम सिद्दीकी को नगर उपाध्यक्ष जालौन सहित नगर जालौन के कुछ वार्डो में अध्यक्ष भी मनोनीत किये गये जिनका पार्टी के सभी साथियों माला पहनाकर ने स्वागत किया। साथ ही पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कई लोगों ने जिलाध्यक्ष जालौन से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

👉🏻इस बैठक में प्रमुख रूप से विजय निगम, प्रवीण रायकवार जिला महासचिव,आसाराम आजाद,साजिद भाई, मदीना मैडम, खलील खान साहब, मृत्युंजय द्विवेदी,मम्मू खान जिला उपाध्यक्ष,भूप सिंह राजपूत जिला सचिव, प्रधान जी खनुआ,बिरजू राठौर, लालू साहू,जफर भाई, बॉबी वर्मा,सहित लगभग आधा सैकड़ा लोग उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट-अमित कुमार उरई जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।

ये भी पढ़ें :

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना मेगा कैंप एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,महिला शक्ति केंद्र व बाल सरक्षण समिति की ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का हुआ आयोजन 

Sunita Singh

कानपुर नगर के नवागन्तुक जिलाधिकारी श्री विशाख जी ने किया कार्य भार ग्रहण

Ajay Swarnkar

शांतिपूर्ण रूप से पंचायत चुनाव सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी व पुलिस आयुक्त के द्वारा महत्वपूर्ण बैठक की गई आहूत।

Ajay Swarnkar

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.