मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण गोष्ठी संपन्न महिलाओं को कराया गया अधिकार व कर्तव्यों का बोध

जगम्मनपुर(जालौन)।रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम जगम्मनपुर में साधन सहकारी संघ पर मिशन शक्ति अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें महिलाओं को उनके अधिकारों व कर्तव्यों एवं सरकार द्वारा महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक जालौन रवि कुमार के निर्देशन में उरई महिला थानाध्यक्ष पूनम ने रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम जगम्मनपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें लगभग एक सैकड़ा महिलाओं ने हिस्सा लिया।
गोष्ठी में उपस्थित महिलाओं व किशोरी छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला थानाध्यक्ष पूनम ने कहा कि महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा हेतु सरकार व पुलिस संकल्पित है महिलाओं को किसी भी प्रकार के संकट अथवा समस्या के निदान हेतु महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 डायल करके अपनी रिपोर्ट दर्ज करा देना चाहिए।
महिलाओं के प्रति किसी भी प्रति के अपराध को छुपाना अपराध एवं अपराधी को संरक्षण देना होता है अतः किसी के भी द्वारा असम्मानजनक व्यवहार करने पर, घरेलू हिंसा होने पर, फोन व इंटरनेट के माध्यम से परेशान करने पर, सार्वजनिक स्थल या कार्यस्थल पर छेड़खानी करने पर तत्काल महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 अथवा नंबर 112 पर डायल करें। क्षेत्रीय समाजसेवी विजय द्विवेदी ने यजुर्वेद की सूक्तियों के माध्यम से वैदिक काल में महिलाओं की महत्वता का वर्णन करते हुए मैत्रेयी,गार्गी,अलापा,लोपामुद्रा, अनुसुइया आदि का हवाला देते हुए भारतीय संस्कृति में महिलाओं का स्थान पुरुष से ऊपर सर्वश्रेष्ठ बताया व वर्तमान में सामाजिक पतन एवं महिलाओं के कम होते सम्मान पर चिंता व्यक्त की।
श्री द्विवेदी ने बताया कि महिलाओं को तुरंत न्याय दिलाने हेतु सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन करके 218 नए फास्ट ट्रैक कोर्ट ,81 मजिस्ट्रेट न्यायालय व 81 अपर सत्र न्यायालय की स्थापना की है एवं सरकार द्वारा महिलाओं के हितों के लिए अनेक योजनाएं जारी की है जिससे महिला सशक्तिकरण की योजना सफल होगी।
उप निरीक्षक दिनेश गिरी, प्रज्ञादीप गौतम ग्राम प्रधान जगम्मनपुर ने भी संबोधित करते हुए महिलाओं को सम्मान व सुरक्षा का विश्वास दिलाया।
इस अवसर पर उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह चौकी प्रभारी जगम्मनपुर ,प्रमोद कठेरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष,सुनील कुमार प्रधान हमीरपुरा,हरेंद्र सिंह चंदेल ,राहुल सेंगर भिटौरा , मुलू सिंह सेंगर लगभग सैकडा महिला पुरुष उपस्थित थे।

रिपोर्ट-अमित कुमार उरई जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.