दिनांक 25.03.2022 को नवनिर्वाचित उत्तर प्रदेश सरकार के गठन हेतु शहीद पथ स्थित मा. अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशन क्रिकेट स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन पर मा0 प्रधानमंत्री जी, भारत सरकार व अन्य मा0 गणमान्य व्यक्तियों के आगमन पर नगर निगम, लखनऊ द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं करायी जा रही है। इस कार्यक्रम के भव्य आयोजन हेतु नगर निगम द्वारा इकाना स्टेडियम के अंदर, सम्पूर्ण परिसर एवं आसपास के समस्त क्षेत्रों सहित नगर के 40 मंदिरो के आसपास की सफाई, टॉयलेट्स की सफाई, चूना छिड़काव, फागिंग व सेनेटाइजेशन का कार्य निरन्तर कराया जा रहा है।

नगर निगम लखनऊ के उद्यान विभाग व मार्ग प्रकाश विभाग द्वारा नगर के मुख्य 09 मन्दिरों (भव्य सजावट) सहित 31 संख्या में नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थित मन्दिरों की सजावट फूलों की लड़ियों, फूलों व रंगीन विद्युत झालरों व एल0ई0डी0 लाइटों से करायी जा रही है। मुख्य 09 संख्या में मन्दिरों का विवरण निम्नवत् है :-

1 शनिदेव मन्दिर, होटल क्लार्क अवध के पीछे
2 श्री दुर्गा जी मन्दिर, कुण्डरी रकाबगंज
3 मनकामेश्वर मन्दिर
4 हनुमान सेतु मन्दिर, बंधा रोड
5 मौनी बाबा मन्दिर, आलमबाग
6 कानेश्वर मन्दिर
7 बुद्धेश्वर महादेव मन्दिर
8 भूतनाथ मन्दिर, भूतनाथ मार्केट (भव्य सजावट)
9 लोक कल्याणेश्वर मन्दिर (भव्य सजावट)

उपरोक्त के अतिरिक्त नगर निगम, लखनऊ के उद्यान विभाग द्वारा 06 संख्या में विभिन्न स्थानों पर 150 संख्या में वर्टिकल गार्डेन व 4050 संख्या में गमलों से नगर के विभिन्न चौराहों व मार्गो की सजावट का कार्य कराया गया है।

इसके अतिरिक्त नगर निगम, लखनऊ के मार्ग प्रकाश विभाग द्वारा शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर लखनऊ महानगर के विभिन्न मार्गो पर स्थित पेड़ों-पौधो पर, चौराहों, फौव्वारों व पोलों पर रंगीन विद्युत झालरों सहित एल.ई.डी. झालरों आदि से सजावट का कार्य कराया गया है :-

1. कालिदास चौराहे के आसपास तथा पेड़ो पर विशेष झालर लगाकर तथा भवनों पर सजावट का कार्य किया गया।
2. विधानसभा मार्ग, कालीदास मार्ग, राजभवन मार्ग पर विशेष रूप से एल0ई0डी0 स्ट्रीप से तिरंगा रूप देकर सजावट की गयी।
3. राजभवन के पेड़ों पर झालर लगाकर सजावट किया गया।
4. शहर के प्रमुख मार्गो कालीदास मार्ग, विक्रमादित्य मार्ग, हजरतगंज, कटाई पुल तथा रेसकोस चौराहे पर लाल व पीली झालर से सजावट की गयी।
5. शहर के प्रमुख चौराहों समतामूलक, प्रतिष्ठा चौराहा, कालीदास चौराहा व विक्रमादित्य चौराहों के फौव्वारों की सजावट की गयी।
6. इकाना स्टेडियम के अन्दर तथा हैलीपैड पर विद्युत व्यवस्था का कार्य किया गया।
7. एयरपोर्ट की वी0आई0पी0 लॉज की विशेष सजावट के साथ-साथ पोलों पर एल0ई0डी0 स्ट्रीप का कार्य कराया गया। वी0आई0पी0 लॉज भवन को तिरंगे झालर से सजावट की गयी।
8. सम्पूर्ण शहीद पथ विद्युत पोलो पर एल0ई0डी0 स्ट्रीप कार्य कराया गया।
9. शहीद पथ (अर्जुनगंज बाई-पास कार्यक्रम स्थल के आसपास विशेष झालर सजावट तथा बाईपास के पास पेड़ो पौधे में झालर लगाकर सजावट की गई)।
10. अन्डरपास के नीचे दीवार पर विशेष चित्राकारी पर मेटल लाइट लगाकर रोशनी की गयी।
11. अर्जुनगंज बाजार के पोलों पर पेड़ो पर रंग बिरंगी झालर की सजावट का कार्य कराया गया।
12. मरी माता मन्दिर विशेष रूप से झालर की सजावट तथा आसपास पेड़ो पर झालर को लगाकर सजावट की गई।
13. अर्जुनगंज कैंट एरिया की तरफ समस्त पोलों पर तिरंगे का रूप दिया गया।
14. सोमनाथ द्वार से गुलिस्ता कालोनी से लालबत्ती तिराहें से होते हुए विक्रमादित्य चौराहे से होते हुए कालीदास मार्ग तक पेड़ों पर रंग-बिरंगी झालर लगाई गयी।
15. किंग जार्ज मेडिकल कालेज, चौक चौराहा।
16. तेलीबाग चौराहा, रायबरेली रोड।
17. पत्राकारपुरम् चौराहा, गोमती नगर।
18. गोल मार्केट चौराहा, महानगर।
19. रेलवे स्टेशन चौराहा, चारबाग।
20. बापू भवन चौराहा, हजरतगंज।
21. उ0प्र0 स्थानीय निकाय निदेशालय कार्यालय चौराहा।
22. लोरेटो चौराहा, हजरतगंज।
23. लोकभवन, विधानसभा चौराहा

शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर लखनऊ जनपद में निम्नलिखित 10 स्थानों पर क्रमशः नगर निगम, लखनऊ व लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा आतिशबाजी का कार्यक्रम कराया जायेगाः-

नगर निगम, लखनऊ द्वारा :-
1 लक्ष्मण मेला स्थल
2 पटेल पार्क, कपूरथला, अलीगंज
3 1090 चौराहा
4 विक्रम नगर पुल के पास, नहरिया किनारे
5 लोहिया स्थल, चौक
6 मिनी स्टेडियम, सेक्टर-11, विकास नगर
7 राम कथा पार्क, एल0डी0ए0 कालोनी