सोनी न्यूज़
जालौन

जगम्मनपुर से बाबासाहब मंदिर कंजौसा तक सीसी सड़क दोहरीकरण का शिलान्यास

जगम्मनपुर,जालौन।सदियों से पिछड़े पंचनद क्षेत्र को विकास की गति देने के लिए क्षेत्रीय विधायक ने आज जगम्मनपुर कंजौसा पुल तक सड़क मार्ग के दोहरीकरण सुदृढ़ीकरण हेतु शिलान्यास किया।
जनपद के प्रमुख तीर्थ पंचनद तक जाने बाले मार्ग की जर्जर स्थिति होने के कारण जगम्मनपुर से कंजौसा पुल होकर मध्य प्रदेश के भिंड जनपद सहित इटावा आगरा तक पहुंचने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था इसी प्रकार बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल पंचनद तक पहुंचने के मार्ग वर्षा ऋत में बाढ के दौरान पूर्णता बंद हो जाता है।
इस समस्या को बरसों से क्षेत्रीय ग्रामीण अनेक जनप्रतिनिधियों के सामने रखते रहे किंतु जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन के अतिरिक्त विकास कार्य को कभी अमलीजामा पहनाने का प्रयास नही किया।
वर्तमान क्षेत्रीय विधायक मूलचंद सिंह निरंजन ने जनपद के तीर्थ क्षेत्र की इस समस्या को समझा और इन सात मीटर चौडीकरण सीसी सड़क के निर्माण हेतु कारगर कदम उठाते हुए अपने विशेष प्रयास से इस बहुप्रतीक्षित जगम्मनपुर से कंजौसा तक लगभग 14.81 करोड की लागत से निर्मित होने वाली 3.700 किलोमीटर सड़क सुदृढ़ीकरण व चौडीकरण को शासन से स्वीकृत करवा कर आज 7 जनवरी शुक्रवार को कडकडाती ठंड के सैकडो ग्रामीणों की मौजूदगी में ग्राम जगम्मनपुर पहुंचकर शिलान्यास किया।
विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि जगम्मनपुर से कंजौंसा पुल इटावा की सीमा तक सड़क से सड़क जोड़ने पर यह अंतर्जनपदीय मार्ग क्षेत्र के लोगों के विकास व सुविधा हेतु मील का पत्थर साबित होगा।
जनपद जालौन सहित अनेक जनपदों के लाखों लोगों की आस्था का केंद्र बाबा साहब के मंदिर तक पहुंचने का संकरा मार्ग होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन वह परेशानी शीघ्र समाप्त होने वाली है उक्त मार्ग का भूमि पूजन व शिलान्यास कर आत्म संतुष्टि महसूस कर रहे हैं।
इस अवसर पर उन्होने सरकार की लोक कल्याण कारी नीतियों की जानकारी देकर आगामी विधानसभा चुनाव में समर्थन की अपील की।
इस अवसर पर-अरशद खान सहायक अभियंता, दिपांकर कटियार जेई, हर्षित पटेरिया जेई ,प्रदीप कुमार भारती जेई ,बटेश्वर पाल जिला उपाध्यक्ष, सुनील शर्मा पूर्व जिला उपाध्यक्ष, राम-लखन औदीच्य पूर्व जिला उपाध्यक्ष,विधायक प्रतिनिधि महेश सिंह राजावत,प्रज्ञादीप गौतम प्रधान,संतोष प्रजापत मंडल उपाध्यक्ष,अमर सिंह पाल मई,राजपाल सिंह चौहान,प्रमोद कठेरया मंडल अध्यक्ष रामपुरा, गजेन्द्र राजपूत मंडल अध्यक्ष ईंटो,राजकुमार द्विवेदी पूर्व मंडल अध्यक्ष, आनंद तिवारी गुपलापुर, प्रशांत बाथम प्रधान वावली, राजपाल सिंह चौहान,मिन्टू झा , हरेन्द्र सिंह चंदेल आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट-अमित कुमार उरई जनपद जालौन।

ये भी पढ़ें :

स्वाध्याय मण्डल का हुआ आगाज

Ajay Swarnkar

भारत विकास परिषद उरई मुख्य शाखा एवं मैथिली शरण शाखा के लोगों ने करवाया खाना वितरण

Ajay Swarnkar

देखे कैसे जयपुरिया स्कूल की बस और ट्रक के टक्कर में 40 बच्चों की जान पड़ी संकट में।

Ajay Swarnkar

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.