उरई:जालौन/ कई वर्षों से सामाजिक एवंम दिव्यांगों की मदद करने में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी करने वाली शहर की NGO “श्री शारदा प्रसाद धर्मार्थ सेवा संस्थान” का हाल ही में प्रदेश सरकार ने राज्य स्तरीय पुरस्कार में चयन किया गया है।

लखनऊ में 3 दिसंबर को होने वाले समारोह में संस्था को राज्यपाल/मुख्यमंत्री की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। जनपद जालौन को पहली बार दिव्यांगजन में किसी संस्था का चयन होने से जिले के लोगों में भी खुशी का आलम है। वहीं दूसरी ओर संस्था ने भी अपने जिले का नाम प्रदेश में रोशन किया है। लोगों ने संस्था के अध्यक्ष सिद्दू शिवहरे को फोन कर राज्य स्तरीय सम्मान में चयनित होने पर बधाई दी।
आधिकारिक रूप से जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि पुरस्कार लेने वाले संस्था के अध्यक्ष सिद्धू शिवहरे को लिखित रुप से पत्र भेजकर इस सबंध में अवगत करा दिया गया है। तथा इसके अलावा तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत होने के लिए भी अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार सामाजिक कार्यों में जरुरतमंदों की मदद करना, गरीब बेटियों के विवाह कराने, दिव्यांगजनों को समय समय पर उपकरण उपलब्ध कराकर सहयोग करने के अलावा संस्था के माध्यम से छोटे छोटे कार्यक्रम कर लोगों को प्रोत्साहन करने पर मिलेगा। वैसे इस राज्य स्तरीय पुरस्कार में प्रदेश से सिर्फ तीन संस्थाओं का चयन किया गया हैं, इसमें से बुुंदेलखंड के जालौन से श्री शारदा सँस्थान का नाम शामिल है।

अध्यक्ष सिद्दूू शिवहरे ने बताया कि राज्य स्तरीय पुरस्कार में उनकी संस्था का नाम होने से वह गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वैसे हर साल प्रदेश में दो संस्थाओं का चयन किया जाता हैं, लेकिन इस बार मंत्रालय ने तीन संस्थाओं का चयन किया है। इसमें एक सँस्था गाजियाबाद, दूसरी बनारस और तीसरी संस्था जालौन की शामिल है। आपको बता दे कि श्री शारदा प्रसाद धर्मार्थ समाज सेवा संस्थान संस्था के अध्यक्ष सिद्धू शिवहरे के पिता जी के नाम से 1993 से संचालित है और लगातार समाजसेवा का कार्य कर रही है।