वाराणसी- अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ  वाराणसी पहुँचे। दोनों कलाकारों ने साथ मे दशाश्वमेध घाट पर बजड़े पर बैठकर माँ गंगा की आरती देखी। वहीं इससे पहले दोनों ने नदेसर में एक पान की दुकान पर यहाँ का प्रसिद्ध बनारसी पान खाया।


आपको बता दे, एक फिल्म की शूटिंग के लिए आए अभिनेता अहान शेट्टी के गंगा आरती में पहुंचने के बाद गंगा सेवा निधि के प्रधान अर्चक आचार्य रणधीर ने वैदिक रीति से मां गंगा का पूजन अर्चन कराया। इसके साथ ही दोनों कलाकारों ने मां गंगा से अपनी आने वाली फिल्म के लिए प्रार्थना भी की।

इतना ही नही दोनों ने साथ ही बजरे पर बैठकर करीब 15 मिनट तक मां गंगा की महाआरती का लुत्फ उठाया। इस दौरान दोनों कलाकार सेल्फी व वीडियो बनाते भी नजर आए। दोनों ही कलाकारों का गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र, सचिव हनुमान यादव द्वारा प्रसाद अंगवस्त्रम व रुद्राक्ष की माला से स्वागत किया। साथ ही संस्था के अध्यक्ष सुशांत मिश्र से दोबारा आने का वादा भी किया।


आपको बता दे कि अहान शेट्टी फ़िल्म तड़प से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे है और अभिनेत्री तारा सुतारिया इस फिल्म में उनकी कोस्टार है।