उरई(जालौन)।महिलाओं के सबसे बड़े पर्व करवाचौथ को लेकर जालौन में समाजसेवी संस्था ने अनोखी पहल की है।
संस्था द्वारा 351 गरीब महिलाओं को साड़ियां और श्रृंगार का समान वितरित किया गया।
साड़ियां और सामान पाकर महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

जिनका कहना है कि संस्था द्वारा यह बहुत ही अच्छा कार्य किया गया है।
बतादें कि रविवार को देश भर में करवाचौथ का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर जालौन में मानव विकास समाजसेवी संस्था ने अनोखी पहल करते हुए ऐसी गरीब महिलाओं को साड़ियां व श्रृंगार का सामान वितरित किया जो कि त्योहार पर इसे खरीदने में असमर्थ थीं।
उरई में आयोजित कार्यक्रम में संस्था द्वारा 351 गरीब महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया गया। यह संस्था विगत 6 वर्षों से कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। और इस बार भी गरीब महिलाओं के लिए पहल करते हुए उन्हें साड़ियां वितरित कीं।
वहीं मानव विकास समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने बताया कि संस्था एवं मां सकटा देवी समिति के सहयोग से आज गरीब महिलाओं को साड़ियां वितरित की जा रहीं हैं। करवाचौथ पर महिलाएं व्रत रखतीं है और उनका यह त्यौहार अच्छा हो इस मंशा को लेकर साड़ी एवं श्रृंगार का सामान इन महिलाओं को वितरित किया गया है। वहीं इस मौके पर लाभार्थी महिलाओ ने बताया कि संस्था की तरफ से उन्हें साड़ियां और सामान उपलब्ध कराया गया है। इससे वह करवाचौथ का त्योहार अच्छे ढंग से मना सकेंगी।

रिपोर्ट-अमित कुमार उरई जनपद जालौन।