उरई(जालौन)।जैसे जैसे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा वैसे ही राजनैतिक पार्टियों में उथल पुथल मची हुई है।


वही जनपद जालौन के कददावर कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने अपने पुत्र आशीष के साथ लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष सपा में शामिल हुए हैं।
वही विनोद चतुर्वेदी कॉंग्रेस के बहुत पुराने नेता है पर अब उन्होंने सपा का दामन थामा है।
उनके सपा में आने से जनपद जालौन में सपा और अधिक ताकत बनकर उभरेगी साथ ब्राह्मण समाज का मतदाता भी सपा की जाने की संभावना बन गयी है।


पार्टी सूत्रों की मानें तो पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी को कालपी एवं माधौगढ़ विधानसभा सीट से सपा का टिकट मिल सकता है।
पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी के सपा में शामिल होने पर जनपद के सपाईयों में खुशी की लहर देखी जा रही है।

रिपोर्ट-अमित कुमार उरई जनपद जालौन।