लखनऊ : आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को धूमधाम से मनाई।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा का रास्ता देश और दुनिया को दिखाया। उन्होंने अहिंसा के दम पर देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराया। उनके आदर्शों पर चलने का हम सभी संकल्प लेते हैं। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में जय जवान-जय किसान को सही मायने में परिभाषित किया। लाल बहादुर शास्त्री ने जवान और किसान सभी का ख्याल रखा। इस कार्यक्रम में महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव, प्रदेश प्रवक्ता संतोष दुबे, बॉबी सहगल,पुष्पेंद्र सिंह, सानिया मिर्जा, अफरोज आलम सहित कई लोग शामिल रहे।