मुम्बई:ऑल इंडिया एंटी करप्शन बोर्ड राष्ट्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने वाली प्रमुख संस्थान है ऑल इंडिया एंटी करप्शन बोर्ड की ओर से स्थानीय मीरा भायंदर थाना में विशेष मीटिंग राष्ट्रीय अध्यक्षता लक्ष्मी जयसवाल की अध्यक्षता में की गई। मीटिंग का शुभारंभ राष्ट्रगण के साथ किया गया। मीटिंग में विशेष तौर पर आए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संस्था में शामिल हुए नए सदस्यों को शुभकामनाए सहित नियुक्ति पत्र सौंपे।इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव पद पर कैलाश गुप्ता को नियुक्त किया गया। सभी सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन जायसवाल का स्वागत गर्मजोशी के साथ सिरोपा व फूलों का गुलदस्ता देकर किया। 

इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन जायसवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार पूरे देश में महामारी की तरह फैल रहा है। यह दीमक की तरह पूरे देश को धीरे-धीरे खत्म कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था का उद्देश्य करप्शन को दूर करना है और समाज में लोगों को करप्शन के खिलाफ जागरूक करना है।

उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर एक भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने की तरफ प्रयास करने होंगे। राष्ट्रीय सचिव कैलाश गुप्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार हमारे नैतिक जीवन में बहुत अधिक प्रभाव डाल रहा है। अब वक्त आ गया है कि हम समाज और हमारे देश की सरकार प्रणाली में मौजूद भ्रष्टाचार को खत्म करें और इस पर पूर्णविराम लगाने की ओर अग्रसर हों। गुप्ता जी ने कहा कि हमारी संस्था हमेशा भ्रष्टाचार को रोकने के लिए लड़ती आई है और आगे भी लड़ती रहेगी। भ्रष्टाचार से जुड़े लोग अपने स्वार्थ में अंधे होकर राष्ट्र का नाम बदनाम कर रहे हैं। इस मौके पर संस्था पूरे भारत के कोने कोने में कार्यालय खोलने का कार्य शुरू किया है रही है।
*व्यूरो रिपोर्ट:पूजा श्रीवास्तव soni news मुम्बई*