प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को दिखाया काला झंडा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह किसान संवाद कार्यक्रम में बिजनौर, धामपुर के एक स्कूल पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने पर बीजेपी के सभी विधायक सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी मंच पर मौजूद रहे। कृषि बिल को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बिल किसान हित में है। विपक्षी दलों द्वारा किसानों को गुमराह किया जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने साफतौर पर कहा कि अन्य पार्टियों के नेता लगातार किसानों को कृषि बिल के बारे में भड़काकर विरोध करा रहे हैं। बीजेपी सरकार द्वारा किसान हित को देखते हुए ही यह बिल लाया गया है। धीरे-धीरे किसान इस बिल को समझ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी हालात में मंडियों का निजीकरण नहीं किया जाएगा। साथ ही किसानों को इस बिल से किसी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए सरकार बात करने के लिए भी तैयार है, लेकिन लगातार इस बिल को लेकर किसानों को गुमराह किया जा रहा है।

जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष जैसी अपनी गाड़ी में बैठे बिजनौर के किसानों ने स्वतंत्र देव सिंह को काला झंडा लहराते हुए उनका विरोध किया इतना ही नहीं बीजेपी हाय हाय के नारे भी लगे।
माहौल को गर्म होता देख प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एक क्षण भी बिजनौर में नहीं रुके उनका काफिला बिजनौर से तत्काल ही रवाना हो गया।

फिलहाल यह तो साबित हो गया की बीजेपी चाहे जितनी भी कोशिश कर ले किसानों को समझा नहीं पाएगी क्योंकि किसान जानते हैं कृषि बिल की सच्चाई क्या है?