लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार की योगी सरकार ने गुरुवार देर रात साथ प्रदेश के 7 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। नई ट्रांसफर लिस्ट आने के बाद सात जिलों को नए जिलाधिकारी मिले हैं। तबादलों की लिस्ट में बलिया, जालौन समेत कई जिलों के डीएम के नाम शामिल हैं।

👉🏻इन आईएएस अफसरों के हुए ट्रांसफर।

विशेष सचिव सिंचाई प्रियंका निरंजन को जिलाधिकारी जालौन, गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुज सिंह को जिलाधिकारी हापुड़, विशेष सचिव- माध्यमिक शिक्षा आर्यका अखौरी को जिलाधिकारी भदोही, गोरखपुर विकास प्राधिकरण में सीईओ संजीव रंजन को जिलाधिकारी संभल के रूप में तैनाती दी गई है।

अदिति सिंह बलिया की नई डीएम

 

 

आईएएस अफसर सैमुअल पाल एन. को आंबेडकरनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। हापुड़ की जिलाधिकारी अदिति सिंह को जिलाधिकारी बलिया तथा 2012 बैच की आईएएस अधिकारी विभा चहल को एटा का जिलाधिकारी बनाया गया है।