लखनऊ: 06 फरवरी, 2021

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश सूचना आयोग में नवनियुक्त राज्य मुख्य सूचना आयुक्त श्री भवेश कुमार सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी, अपर मुख्य सचिव श्री राज्यपाल महेश कुमार गुप्ता, राज्य सूचना आयुक्त रचना पाल, सुभाष चन्द्र सिंह, हर्ष वर्धन शाही, अजय कुमार उप्रेती, किरन बाला चैधरी, चन्द्र कान्त पाण्डेय, प्रमोद कुमार तिवारी, नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, राजीव कपूर तथा प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार, मंडलायुक्त रंजन कुमार सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।