जगम्मनपुर(जालौन)।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। रामपुरा क्षेत्र के ग्राम जगम्मनपुर डाकघर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 134 वी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर भाजपा नेता एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय द्विवेदी ने कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कारण ही अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाना पड़ा उनके बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र कभी नहीं भुला सकता।
इस अवसर पर शिवराम सिंह उप डाकपाल, कृपाल सिंह पोस्टमैन ,आदर्श कुशवाहा ,रामस्वरूप पैकर, राजेश प्रजापत, मुकेश याज्ञिक, पारस नामदेव,मोनू शाक्यवार ,शिवानंद मिश्रा आदि अनेक लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट-अमित कुमार जनपद जालौन।