रानी लक्ष्मी बाई जन्मोत्सव के चौथे दिन मेला ग्राउंड पर मोनिया नृत्य का हुआ आयोजन

मऊरानीपुर झांसी की रानी लक्ष्मी बाई जन्मोत्सव के चौथे दिन मेला ग्राउंड पर मोनिया नृत्य का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की मोनिया नृत्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मोनिया नृत्य कर लोगो का मन मोह लिया।जानकारी के अनुसार मऊरानीपुर में रानी लक्ष्मीबाई जन्मोत्सव   के चौथे दिन मेला ग्राउंड पर मोनिया नृत्य का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उदघाटन उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने रानीलक्ष्मी बाई के चित्र पर माल्यार्पण कर एवम दीप प्रज्वलित कर की।महोत्सव के आयोजक सुधीर जैन प्रमोद सिंह,दीपू मोदी,अखिलेश सेठ,संजू पाठक ने मुख्यातिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।इसके बाद क्षेत्र से आई मोनिया नृत्य की टीमो ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया।मोनिया नृत्य में गणेश मोनिया पार्टी चारो धाम तिलेरा,हरसिद्ध माता मोनिया नृत्य धमनापायक,बजरंग मोनिया पार्टी अक्सेव,मां शेरा वाली मोनिया पार्टी पठा ने मोनिया नृत्यों की प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया।मोनिया नृत्य आयोजन में संयोजक द्वारा की गई व्यवस्था से लोगो मे अच्छी खासी नाराजी देखी गई।होर्डिंग में महोत्सव के कुछ आयोजको के नाम व फ़ोटो न होने से नाराजी देखी गई।वही कुछ किसान नेता जूता पहनकर दीप प्रज्वलित कर माल्यापर्ण करते नजर आए।बुलाई गई मोनिया नृत्य पार्टियों के कलाकारों के लिए पानी तक की व्यवस्था नही की गई वो पानी मांगते नजर आए।बुलाये गए अतिथियों को खड़े रहना पड़ा उनके लिए संयोजक कुर्सी भी नही जुटा पाए।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रागी लाल अहिरवार,राजू पायक धमना पायक प्रधान,शिवनारायण सिंह परिहार,बैजनाथ तिवारी,जीत नायक,गिरवर सिंह,अखिलेश राज,रोहित प्रजापति,रामपाल प्रजापति,कमलेश लम्बरदार,हरिमोहन दुबे,अनिल डेगरे,राजेन्द्र राहुल,राजाराम राजपूत,नंदकिशोर रावत,आशीष कौशिक,सुरेश नगाइच,प्यारेलाल बेधड़क,परमेश्वरी दयाल सोनकिया,रामपाल सेन,अभिनव सोनी,अनिल सोनी,अन्नू उपाध्याय,लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।

*रिपोर्ट:soni news*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.