योगी के वहशी राज में बेटियों की सुरक्षा की भीख मांगते हुए आम आदमी पार्टी ने सीएम आवास पर किया जोरदार प्रदर्शन

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आए दिन बेटियों के साथ हो रहे दुष्कर्म और हत्या जैसे जघन्य अपराधों के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को महिला शक्ति के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास पर जोरदार प्रदर्शन किया।
लखनऊ में हुए प्रदर्शन में सह प्रभारी ब्रिज कुमारी और महिला शक्ति अध्यक्षा नीलम यादव समेत “आप” के अन्य कार्यकर्ताओं ने आँचल फैलाकर सीएम योगी से बेटियों की सुरक्षा की माँग की। प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


प्रदर्शन कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया और सभी को हिरासत में ले लिया।

आम आदमी पार्टी की महिला बिंग की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा दिया था, लेकिन यह भाजपा की सरकार बेटियों की अस्मिता से खिलवाड़ में लगी है। पूरे प्रदेश में अपराध की बाढ़ आ गई है। बहू बेटी सुरक्षित नहीं रही। बहन बेटियों को सुरक्षा देने का वादा कर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर सत्ता में आई उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह से प्रदेश में बहन बेटियों को सुरक्षा दे पाने में अक्षम रही है।


उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक बेटियों के साथ बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। हाथरस में दलित बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। बलरामपुर में बलात्कारियों ने छात्रा के साथ गैंग रेप किया। उसके पैर की हड्डी तोड़ दी और कमर तोड़ दी। चाहे आजमगढ़ हो या बुलंदशहर,उत्तर प्रदेश में आए दिन बेटियों के साथ बर्बर और जघन्य घटनाएं हो रही हैं।


प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश सह प्रभारी ब्रज कुमारी सिंह, महिला विंग की प्रदेशाध्यक्षा नीलम यादव, छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे, प्रदेश सचिव विनय पटेल, यूथ विंग के लखनऊ जिलाध्यक्ष ललित कुमार वाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष शादाब खान, महिला विंग की जिलाध्यक्ष सुभाषिनी मिश्रा, किश्वर जहां, इरम सबरेज रिजवी, पंकज यादव सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.