जालौन:अखिल भारतीय कल्याण संस्थान की महिला जिलाध्यक्ष बनी रजनी देवी

जनपद जालौन की कालपी में अखिल भारतीय कल्याण संस्थान के तत्वाधान में कालपी में एक विधिक साक्षरता कैंप का भी आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम अखिल भारतीय कल्याण संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह ने बाबा साहब अम्बेडकर का माल्यर्पण किया गया।


इसके बाद संस्था की सदस्य असमीन,खुशनुमा और नाजिया खातून ने अखिल भारतीय कल्याण संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह को हैंडीक्राफ्ट का गुलदस्ता दे कर स्वागत किया गया।


इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकार और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई महिलाओं को किस प्रकार से कानूनी सहायता द्वारा अपने रोजमर्रा की परेशानियों को हल करने में विधिक सहायता लेनी है और विधि के उपयोग से अपने जीवन को किस प्रकार सरल बनाना है साथ ही राजेन्द्र जी के द्वारा अखिल भारतीय कल्याण संस्थान की  दो दर्जन बहनों को सदस्यता दिलाई साथ ही बताया गया की संस्थान किस प्रकार से कार्य करता है उन्होंने बताया आज कोरोना वायरस से पीड़ित होने की वजह से पूरा जनपद ही नहीं बल्कि पूरा देश इस बीमारी के संकट से जूझ जूझ रहा हैं इसके चलते लोगों के पास अपना रोजगार भी छिन गया है इससे उभरने के लिए संस्था सभी बेरोजगारों को रोजगार परक कार्यक्रम का आयोजन कर व्यवसायिक प्रशिक्षण देने का कार्य कर रही है संस्था जनपद में ही नहीं अपितु देश के कई प्रदेशों में इस प्रकार से व्यवसायिक प्रशिक्षण चलाती रहती है
अंत मे अखिल भारतीय कल्याण संस्थान की तिमाही बैठक की गई जिसमें  रजनी देवी को महिला जिला अध्यक्ष के रूप में चुना गया और वही उपाध्यक्ष के पद पर श्रीमती ममता गुप्ता को चुना गया।

इस मौके पर  स्टार लाइट कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय सोनी,राजेंद्र सिंह,भानू प्रताप सिंह,गोयल,सुरेश कुमार,रीना देवी प्रतीक्षा मनसा देवी पूजा नीतू रेनू उमा रमन कांति शबनम जमीला नाजरीन आश्मीन आदि लोग उपस्थित रहे

रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिए श्यामजी सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.