महेंद्र सिंह धोनी के बाद क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया सन्यास,,

एमएस धोनी के साथ उनके साथी खिलाड़ी रहे सुरेश रैना ने भी क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। धोनी के रिटायरमेंट एनाउंस के चंद मिनट बाद रैना ने भी संन्यास की घोषणा कर दी।
भारत के दो बड़े क्रिकेटरों ने आज संन्यास की घोषणा की है। एमएस धोनी ने अपने अफिशल इंस्टाग्राम पर रिटायरमेंट की जानकारी दी।
ठीक इसके चन्द मिनट बाद ही माही के पक्के दोस्त और उनके साथी क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी अपने करियर से संन्यास की घोषणा की।
रैना ने इंस्टाग्राम पर माही के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आपके साथ खेलना काफी अच्छा लगा माही मैं भी अपनी पारी आपके साथ खत्म कर रहा हूं।


भारतीय क्रिकेट इतिहास के लिए 15 अगस्त का दिन कभी नहीं भूलने वाला है। एक तरफ जहां पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था वहीं भारत के दो दिग्गज धोनी और। सुरेश रैना ने एक साथ इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
आपको बताते चलें कि सुरेश रैना ने धोनी की कप्तानी में काफी अच्छा खेला था।
यह दोनों पक्के दोस्त हैं।बात चाहें इंटरनेशनल क्रिकेट की हो या आईपीएल की,दोनों खिलाड़ियों ने साथ में अपनी टीम को कई मैच जिताए।

महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया यह वीडियो…