जालौन-भाई-बहन के अटूट प्रेम व आस्था का पर्व रक्षाबंधन सोमवार को धूमधाम से मनाया गया।
बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांध कर जीवन भर रक्षा का वचन लिया,भाईयों का मूंह मीठा किया और भाईयों से नेग भी ली। नगर सहित पूरे देश में रक्षाबंधन श्रावण पूर्णिमा को मनाया जाता है। सुबह से ही बहनें स्नान कर,नए कपड़े पहनकर भाईयों को राखी बांधने की तैयारी में जुट गई। रक्षाबंधन को लेकर घरों में भी उत्सवी माहौल रहा। सुबह से ही मिठाईयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त लगभग पूरे दिन रहा। मौसम ने भी पूरा साथ दिया। घरों व बाजारों में राखी के गीत बजते रहे और उल्लास के माहौल में लोगों ने रक्षाबंधन मनाया। इसी के साथ ही सनातन धर्म में पवित्र माना जाने वाला सावन मास भी संपन्न हो गया। मंगलवार से भादव मास के कृष्ण पक्ष की शुरूआत है। इसी पक्ष में अष्टमी को पूरा देश कृष्ण जन्माष्टमी भी मनाता हैं।

रिपोर्ट-अमित कुमार जिला क्राइम रिपोर्टर soni news जनपद जालौन।