उरई (जालौन)।दशहरा के पावन पर्व पर जनपद जालौन के ग्राम गायर स्थित बड़ी माता मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक आयोजन के चलते मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।भंडारे में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा एवं समर्पण का परिचय दिया। आयोजन ने गांव में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत किया। दशहरा के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
इस मौके पर अंजनी कुमार तिवारी, सुरेंद्र मास्टर, सोनू कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, तेज सिंह पटेल, महेश पटेल, नीतू पटेल, देव सिंह, डॉ. गोविन्द सिंह कुशवाहा, कलू सेठ, फोशन और महिंद्र मास्टर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता करते हुए प्रसाद ग्रहण किया।ग्राम गायर के बड़ी माता मंदिर में आयोजित यह विशाल भंडारा श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का प्रतीक बना। आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों ने धार्मिक आस्था के साथ आपसी मेलजोल और भाईचारे का संदेश दिया।
रिपोर्ट -, अमित कुमार पत्रकार जालौन उत्तर प्रदेश।

