कोटरा (जालौन)।कस्बा कोटरा स्थित ऐतिहासिक श्री बिहारी जी मंदिर परिसर में दशहरा पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाली पारंपरिक रामलीला का शुभारंभ 8 अक्टूबर से होगा। रामलीला को लेकर आयोजन समिति की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।श्री बिहारी जी मंदिर रामलीला समिति के अध्यक्ष एवं पत्रकार संजय सोनी ने बताया कि मंदिर परिसर में पिछले करीब 80 वर्षों से दशहरा पर्व के अवसर पर रामलीला का आयोजन होता आ रहा है। इसी ऐतिहासिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर को नारद मोह लीला के मंचन के साथ रामलीला का शुभारंभ होगा। इसके बाद विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा और 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व के अवसर पर रावण वध के साथ रामलीला का समापन होगा। आयोजन में प्रदेश स्तर के कलाकारों के आने की स्वीकृति भी मिल चुकी है।रामलीला समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा मंचन, दर्शकों की व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रामलीला को लेकर कस्बावासियों और क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह है। समिति ने धर्मप्रेमी लोगों एवं नगरवासियों से रामलीला में पहुंचकर भगवान श्रीराम की लीलाओं का दर्शन करने की अपील की है।

रिपोर्ट -संजय सोनी कोटरा जालौन उत्तर प्रदेश।