📌विधान परिषद स्नातक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत गठित समिति को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश
जनपद जालौन,
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (MCMC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधान परिषद स्नातक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मीडिया मॉनिटरिंग, राजनीतिक विज्ञापनों के पूर्व प्रमाणीकरण तथा पेड न्यूज से संबंधित प्रकरणों की निगरानी की जाए।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मीडिया से संबंधित सभी गतिविधियों की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सतर्क निगरानी सुनिश्चित की जाए। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया, इंटरनेट एवं अन्य प्रचार माध्यमों पर प्रसारित निर्वाचन संबंधी सामग्री पर निर्धारित नियमों के अनुसार निगरानी रखी जाए तथा राजनीतिक विज्ञापनों के प्री-सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार एमसीएमसी द्वारा संदिग्ध पेड न्यूज के मामलों की भी निगरानी की जानी है।

उन्होंने समिति के सदस्यों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध परीक्षण एवं अभिलेखीकरण किया जाए तथा किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक अथवा निर्वाचन नियमों के विपरीत सामग्री संज्ञान में आने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों में जिला स्तर पर एमसीएमसी की भूमिका में विज्ञापनों के पूर्व प्रमाणीकरण तथा मीडिया में पेड न्यूज की निगरानी को शामिल किया गया है।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शत्रुहन पाठक, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) कालपी संजय कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी पंकज कुमार (सदस्य सचिव) तथा दूरदर्शन पत्रकार संजय कुमार गुप्ता (सदस्य) सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


