उरई (जालौन)।ग्राम गायर के बड़ी संख्या में किसानों ने खेतों में भरे बारिश के पानी की निकासी की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है।ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के कारण गांव के करीब 500 एकड़ से अधिक खेत जलमग्न हैं। जलभराव के चलते पिछले करीब चार वर्षों से खेती प्रभावित हो रही है।ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में लंबे समय से पानी भरा रहने के कारण फसलें खराब हो गई हैं। साथ ही पानी में विषैले कीट-पतंगों के पनपने से ग्रामीणों में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने खेतों से पानी निकालने के लिए उरई-जालौन मार्ग के किनारे नाला खुदवाने अथवा संपर्क मार्ग को काटकर पानी की निकासी कराने की मांग की है। इसके अलावा खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने तथा फोरलेन सड़क से लिंक मार्ग को जोड़ने वाली बंद पड़ी पुलिया को खुलवाने की भी मांग की गई है।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले में शीघ्र कार्रवाई कर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। इस मौके पर -देव सिंह पटेल जालौन तहसील अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन, लोकेन्द्र सिंह,हितेश,तारा सिंह,संतकुमार,अजय कुमार, अंकित कुमार,केशव भारती, वसीर,अशोक कुमार,रामजी,तेज नारायण सिंह, रामराजा पटेल,ऋषि, संदीप,अमरेंद्र,संतोष,अरविन्द कुमार, मोहन सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
रिपोर्ट -अमित कुमार पत्रकार जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।

