📌विधिक साक्षरता शिविर मे राजस्व,किसान दुर्घटना बीमा व किसान सम्मान निधि पर विस्तृत जानकारी देकर किया गया जागरूक

जनपद जालौन मे तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में ब्लॉक महेवा के ग्राम पंचायत हरखूपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन संपन्न हुआ! शिविर का सफल आयोजन जिला विधिक प्राधिकरण जालौन सचिव श्रीमती मनाली चंद्रा जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ! शिविर का संचालन ब्लॉक कदौरा पी. एल. वी अरविंद कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया! इस शिविर में मुखरूप से उपस्थित नायब तहसीलदार कालपी माननीय मुकेश कुमार जी, सप्लाई इस्पेक्टर रसद विभाग श्री प्रफुल्ल मिश्रा जी, लिपिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री शुभम् शुक्ला जी, पी. एल. वी अरविंद पाण्डेय जी, पी एल.वी गजेंद्र कुमार जी, श्री पंकज पालीवाल जी(प्रधानाध्यापक प्राथमिक स्कूल),श्री मती संकाली सिंह जी ( आगनबाड़ी कार्यकत्री), श्री सुरजीत सिंह (जन साहस), पुलिस महकमें सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे!!

जिला सचिव विधिक प्राधिकरण श्रीमती मनाली चन्द्रा ने लोक अदालत व महिला सशक्तिकरण के विषय पर विस्तार से बताया! इसी क्रम में नायब तहसीलदार मुकेश कुमार जी ने राजस्व से संबंधित व किसान दुर्घटना बीमा व किसान सम्मान निधि के विषय पर विस्तृत जानकारी दी!
इसी क्रम में ब्लॉक कदौरा पी एल वी अरविंद कुमार पाण्डेय ने मुख्यमंत्री बाल विकास योजना व शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न पेशनों के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की!!


