मानदेय ₹3,000, ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज, दुर्घटना पर ₹2 लाख सहायता और वस्त्र के लिए ₹1,000

जालौन। रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों को बड़ी सौगात दी है। लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 3.54 लाख रसोइयों के लिए चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

Img 20260824 wa0026

इसके तहत रसोइयों का मानदेय ₹2,000 से बढ़ाकर ₹3,000 प्रतिमाह कर दिया गया है। साथ ही ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा, दुर्घटना की स्थिति में ₹2 लाख की सहायता और वस्त्र एवं परिधान के लिए मिलने वाली राशि ₹500 से बढ़ाकर ₹1,000 प्रतिवर्ष कर दी गई है।

Img 20260824 wa0031

जालौन में इन घोषणाओं का सजीव प्रसारण विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में किया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय समेत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में रसोइया बहनों ने कार्यक्रम देखा और सुना।

Ezgif 5839075677bcd70d

जालौन में पीएम पोषण योजना के तहत 3,306 रसोइयाएं कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री की घोषणाओं से जिले की पात्र रसोइयों को भी इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड भी वितरित किए गए। घोषणाओं के बाद रसोइया बहनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।