📌प्रदेश अध्यक्ष ने घोषणा कर दिये संगठन के गुरु मंत्र

जनपद औरैया,
शुक्रवार का दिन कुशवाहा समाज की महिलाओ के लिये जोश से भरा नज़र आया

दरसल अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का एक कार्यक्रम ऐल जी गार्डन के सभागार मे आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अथिति अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह कुशवाहा (ऐडo) थी
प्रदेश अध्यक्ष के आने पर कुशवाहा समाज की महिला कार्यकत्रीयों  मे जोश का संचार हो गया और फिर कुशवाहा समाज जिंदाबाद, सुनीता सिंह कुशवाहा जिंदाबाद के नारे लगाये गये तादोपरान्त मंच पर आसीन अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह कुशवाहा (ऐडo) उनके साथ आयी ऐड सुनीता अहिरवार रोशनी जन कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा कुमार कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि के रूप मे आमंत्रित सोनी न्यूज़ के सम्पादक अजय सोनी नव चयनित जिलाध्यक्ष श्रीमती राम सिया कुशवाहा रही

Oplus 131074
oplus_131074

इस कार्यक्रम मे सबसे पहले अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह कुशवाहा (ऐडo) का माल्यार्पण किया गया फिर उनके साथ सभी अतिथियों का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया

Oplus 131074
oplus_131074

फिर मंच पर औरैया में ‘अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा’ महिला विंग की जिलाध्यक्ष के नाम पर श्रीमती राम सिया कुशवाहा की घोषणा हुई और फिर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा श्रीमती राम सिया कुशवाहा को नियुक्ति-पत्र सौपा गया इस दौरान कुशवाहा समाज की महिलाओ की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हॉल गूंज उठा।

इसी बीच औरैया जिले के अलग-अलग ब्लॉक से आई हुई महिलाओ ने अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की सदस्यता ग्रहण भी की और उन्होंने शपथ ली कि जनपद औरैया में समाज की हर एक बहन से मिलकर उनको एक मंच पर लाने का प्रयास करेंगे

Oplus 131074
oplus_131074

कार्यक्रम मे प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह कुशवाहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी बहने सर्वप्रथम समाज में अपने बेटियों को और बेटों को शिक्षा का अधिकार प्रदान करें जिससे कोई भी शिक्षा से वंचित न रहे दूसरा कि समाज के लोग संगठित रहे तीसरा रोजगार से जुड़े रहे और किसी न किसी रोजगार को घर में ही स्टार्ट करें और उन्होंने यह भी कहा की अपने समाज के समाजसेवियों और हमारे पुराने इतिहास को अपने बच्चों से साझा जरूर करें ताकि हमारे पूर्वजों ने जो संघर्ष किए हैं उन संघर्षों की कहानी हमारी पीढ़ी और हमारे परिवार के बच्चे जान सके इतिहास में जिस तरह से हमारे पूर्वजों की कहानी विलुप्त हो गई हैं उनको हम दोबारा से अपने बच्चों को सुना सकें

Oplus 131074
oplus_131074

इसी क्रम मे एडवोकेट सुनीता अहिरवार ने भी बहनों को विधिक जानकारी प्रदान की और उन्होंने कहा कि सभी लोगों को विधिक जानकारी होना बहुत जरूरी है ताकि हम अपने अधिकार और कर्तव्यों का निर्वहन सजकता के साथ कर सके जिससे देश और समाज को सत प्रतिशत लाभ मिल सके

Oplus 131074
oplus_131074

सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जन कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार कुशवाहा ने कहा कि अगर हम अपने इतिहास को नहीं जानेंगे तो हम अपने बच्चों को और आने वाली पीढ़ी को क्या बाता कर जाएंगे जितना हो सके समाज को एक साथ संगठित होकर ही रहना चाहिए

तो वही विशिष्ट अतिथि के रूप मे आमंत्रित सोनी न्यूज़ के सम्पादक अजय सोनी ने कहा कि आज आवश्यकता है कि दहलीज को लाँघ कर राजनितिक हिस्सेदारी लेने की क्योंकि संविधान सबको बराबरी का हक देता है तो हिस्सेदारी मे भागीदारी आज के समय की मांग है

इस कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी डॉ विजय कुशवाहा ने भरे मंच से आश्वासन देते हुये कहा कि औरैया जिला में समाज के एक-एक व्यक्ति को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा में जोड़ने का प्रयास करेंगे और जब तक संगठन में जागरूकता नहीं आ जाती तब तक तन मन धन से सहयोग करते रहेंगे कार्यक्रम के समापन पर औरैया जिले की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती राम सिया कुशवाहा जी ने आयी हुई सभी बहनों को धन्यवाद दिया और कहा कि आप सब का सहयोग संगठन को संजीवनी देने जैसा है और इस संगठन को आगे बढ़ाने के लिये दिन रात काम करूंगी इसलिए आप लोगों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है और इसी के साथ उन्होंने सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम को इति शुभम कहा

Oplus 131074
oplus_131074

इस मौक़े पर आरती कुशवाहा,दीक्षा,स्वम् प्रभा,सुलेखा,श्यामा देवी,पूजा,श्याम श्री कुशवाहा,कोमल, प्रीति रानी,मीरा देवी,रीमा,पिंकी कुशवाहा,पूजा शाक्य,ज्योति कुशवाहा,कुशमा निषाद,उषा कुशवाहा,मीरा कुशवाहा,सपना कुशवाहा सहित दर्जनों महिलाये कार्यक्रम में मौजूद रही

Chatgpt image jul 19, 2026, 12 16 44 am