_01 अगस्त से 15 अगस्त तक जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी में लगेगा कैंप_
_आयुष्मान पात्रता सूची में संशोधन होने से उन सभी लाभार्थियों को सुविधा होगी जिनका आयुष्मान कार्ड किसी त्रुटि होने की वजह से अब तक नहीं बन सका है। 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाकर पात्रों के विवरण में आधार के अनुसार संशोधन कराया जाएगा_ ….. डॉ हरिनंदन प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी, जालौन

_लाभार्थी सूची में नाम में संशोधन के अतिरिक्त पिता के नाम, जन्म वर्ष, लिंग, और पता आधार कार्ड से मिलन करते हुए संशोधन किया जाएगा। नाम में संशोधन नहीं होगा। पूरी प्रक्रिया निःशुल्क है।_ ….डॉ आशीष, कार्यक्रम प्रभारी, आयुष्मान योजना, जनपद जालौन।
जिले में अभी भी 2.4 लाख लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं जो अब तक की किसी कारणवश जैसे पिता के नाम, पता, जन्म वर्ष अथवा लिंग में आधार कार्ड से भिन्नता की वजह से नहीं बन पा रहा था। स्टेट हेल्थ एजेंसी, लखनऊ के बेनेफिशरी डाटा मैनेजमेंट पोर्टल के माध्यम से जनपद में जिला स्तर पर जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय में एवं ब्लॉक स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अब संशोधन किया जा रहा है। इस नई व्यवस्था से लाभार्थी जिनके आयुष्मान कार्ड किसी कारण से नहीं बन पा रहे थे, उनका कार्ड पारिवारिक दस्तावेज का मिलान करते हुए बनाया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम प्रभारी डॉ आशीष ने बताया कि ऐसे सभी लाभार्थी जो अब तक पोर्टल पर नाम, जन्मतिथि, लिंग में गलती होने या अन्य कारणवश अपना आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा पा रहे थे वे अब संशोधन के बाद अपना आयुष्मान कार्ड आसानी से बनवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना और परिवार के अन्य सभी सदस्यों के आधार कार्ड एवं राशन कार्ड/पीएम लेटर के साथ संशोधन केंद्र पर स्वयं पहुंचना होगा। यह पूरी प्रक्रिया नि:शुल्क है।
मुख्य बिंदु (जनपद जालौन में आयुष्मान योजना): 1. 1.46 लाख चिह्नित परिवारों में से 1.38 लाख लाभार्थी परिवारों को दिया जा चुका है आयुष्मान कार्ड।
2. कुल 94% परिवारों में है आयुष्मान कार्ड, प्रदेश में जानकद का 5वा स्थान।
3. 4.72 लाख व्यक्तिगत आयुष्मान कार्ड बने हैं।
4. 2.4 लाख पात्रों के अभी भी बनने हैं आयुष्मान कार्ड।
4. मृतक, विस्थापित को भी सूची से किया जा रहा है अलग।
5. अनुमानित 1 लाख से भी अधिक लाभार्थियों के नाम, जन्मतिथि, पता आदि में हो सकता है विसंगति।
6. संशोधन केवल पिता के नाम, जन्म वर्ष, लिंग अथवा पता में ही होगा। लाभार्थी के नाम में संशोधन नहीं होगा।
7. परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड एवं राशन कार्ड लेकर जाना होगा संशोधन केंद्र पर।
इस नई व्यवस्था के तहत आयुष्मान भारत, उत्तर प्रदेश लखनऊ मुख्यालय के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी को विशेष लॉगिन आईडी एवं आवश्यक अधिकार प्रदान कर दिए गए हैं। इसके माध्यम से अब जिला स्तरीय आयुष्मान कियान्वयन इकाई अपने स्तर पर ही आयुष्मान कार्ड से संबंधित तकनीकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करने में सक्षम होंगी। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए लाभार्थी आयुष्मान भारत योजना के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-1800-4444 पर संपर्क कर सकते हैं। संशोधन की पूरी प्रक्रिया निःशुल्क है

जनपदवासियों से सीएमओ की अपील
_जनपद जालौन में आयुष्मान भारत योजना के सभी लाभार्थियों को सूचित किया जाता है कि योजना के अंतर्गत किसी भी श्रेणी की पात्रता सूची में सम्मिलित लाभार्थी जिनके *पिता के नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता* या आधार कार्ड में किसी अन्य विवरण में भिन्नता (नाम के अतिरिक्त) होने के कारण उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है, तो आप अपने संबंधित ब्लॉक में चिकित्सा अधीक्षक /प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (MOI/c) सीएचसी/पीएचसी में अपना व अपने परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड एवं राशन कार्ड के साथ उपस्थित होकर चिकित्सालय में आयुष्मान मित्र से बेनिफिशरी डाटा मैनेजमेंट पोर्टल (BDMP) पर अपना विवरण *आधार कार्ड के अनुसार* संशोधित अतिशीघ्र करवा लें, जिससे आपका आयुष्मान कार्ड संशोधन पश्चात बनाया जा सके।


