रामपुरा (जालौन)। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुरा थाना पुलिस ने जगम्मनपुर कस्बे में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 359 ग्राम गांजा बरामद करने का दावा किया है।पुलिस के अनुसार, क्षेत्राधिकारी अंबुज कुमार यादव के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने निगरानी के बाद जगम्मनपुर निवासी सुनील कुमार अवस्थी पुत्र सत्यनारायण अवस्थी के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान गांजा बरामद होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक जगदीश द्विवेदी, उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव, कांस्टेबल आकाश जैन, सचिन, रवि कुमार तथा महिला कांस्टेबल शिखा यादव मौजूद रहीं।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-अमित कुमार पत्रकार जनपद जालौन।

