उरई,जालौन। अपना दल (एस) के जिला कार्यालय में शुक्रवार को सामाजिक न्याय के पुरोधा छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी ने की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शाहू जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपमणि सिरोठिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में रोहित राठौर एवं महेंद्र भंडारी तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आनंद पटेल (बाबूजी बोहरा), महेंद्र भदौरिया मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने छत्रपति शाहू जी महाराज के सामाजिक न्याय और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। जयंती कार्यक्रम के बाद पार्टी संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की 2 जुलाई को प्रस्तावित जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तय की गई तथा विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक के दौरान वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने जालौन जिले की एक विधानसभा सीट से अपना दल (एस) का प्रत्याशी उतारने की मांग उठाई। नेताओं ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल की विचारधारा को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता है।
जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी ने कहा कि 2 जुलाई का कार्यक्रम संगठन की शक्ति का प्रदर्शन होगा।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक में जिला महासचिव शैलेंद्र पाल, किसान मंच जिलाध्यक्ष राम कुमार, मीडिया सचिव राजवीर सिंह, मुकेश कुमार बरार, श्याम सुंदर कुशवाहा, अंकित सिंह अहिरवार, सुशीला साहू, पवन गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में विधानसभा, जोन, सेक्टर एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

👉रिपोर्ट -अमित कुमार पत्रकार जालौन।

📲7526086812