उरई (जालौन)।बेसिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत जनपद जालौन को नया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मिल गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के बाद 2020 बैच के अधिकारी विकास चौधरी ने जिले में अपनी नई जिम्मेदारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।जानकारी के अनुसार विकास चौधरी इससे पहले भदोही जनपद में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सेवाएं दे रहे थे। स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद उन्हें जालौन में पदस्थ किया गया, जहां उन्होंने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया।शिक्षा विभाग में उन्हें अनुशासित कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता के लिए जाना जाता है। उनके आगमन से जिले की प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था में सुधार की नई संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। विभागीय स्तर पर भी नई तैनाती को लेकर सकारात्मक चर्चा बनी हुई है।बताया जा रहा है कि नए बीएसए की प्राथमिकताओं में विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना, छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना, शिक्षकों की कार्यप्रणाली की निगरानी तथा शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना शामिल रहेगा। इसके अलावा परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने और संसाधनों के समुचित उपयोग पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने नए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आगमन पर उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में विभाग की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी बनेगी तथा विद्यालयों में शैक्षिक स्तर को नई मजबूती मिलेगी।
रिपोर्ट-अमित कुमार जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।

