📌रगौली में रात्रि जन चौपाल का आयोजन, डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन, गरीब परिवार के घर पहुंचकर किया सहभोज

Img 20260613 wa0047

जनपद जालौन,
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्राम रगौली में मा० प्रभारी मंत्री/राज्य मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग, उत्तर प्रदेश श्री संजय सिंह गंगवार की अध्यक्षता में रात्रि जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करना रहा।

Img 20260613 wa0050
कार्यक्रम का शुभारंभ मा० प्रभारी मंत्री द्वारा ग्राम पंचायत सचिवालय परिसर में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का फीता काटकर उद्घाटन कर किया गया। इसके पश्चात आयोजित रात्रि जन चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर अपनी समस्याएं, सुझाव एवं स्थानीय आवश्यकताओं को मंत्री के समक्ष रखा।
मा० प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का अवलोकन किया तथा कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी एवं बिना किसी भेदभाव के उपलब्ध कराया जाए।

Img 20260613 wa0052

मा० प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” केवल एक नारा नहीं, बल्कि सरकार की कार्यशैली का मूल आधार है। इसी भावना के अनुरूप जनसमस्याओं का समाधान, गरीबों का उत्थान, महिलाओं का सशक्तिकरण, किसानों की समृद्धि और युवाओं को अवसर उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Img 20260613 wa0051

उन्होंने कहा कि जन चौपालों के माध्यम से सरकार सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन रही है और मौके पर समाधान सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मा० मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए ग्रामीणों से अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है।कार्यक्रम के उपरांत मा० प्रभारी मंत्री ने गांव का भ्रमण कर विकास कार्यों का अवलोकन किया तथा एक गरीब परिवार के घर पहुंचकर उनके साथ भोजन ग्रहण किया।

Img 20260613 wa0056

इस दौरान उन्होंने परिवारजनों का कुशलक्षेम जाना और आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” की भावना को व्यवहारिक रूप से प्रदर्शित किया। यह दृश्य ग्रामीणों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा और जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासन के प्रति विश्वास को और मजबूत करने वाला साबित हुआ।

Img 20260613 wa0049
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन, एमएलसी प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी आदि सहित सम्बंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामवासी मौजूद रहे।

Img 20260613 wa0048