जालौन। नगर में सोमवार को घोषित साप्ताहिक बंदी के बावजूद बाजार खुले रहे।
दुकानों पर लेन-देन होता रहा और जिम्मेदारो की ओर से कोई भी सख्ती नजर नहीं आई।
जब बंदी का दिन तय है, तो उसका पालन कराना जिम्मेदार विभागों का कर्तव्य है।
लेकिन खुले बाजार से साफ है कि नियमों का पालन नहीं हो रहा।इससे उन व्यापारियों में नाराजगी है जो बंदी का पालन करते हैं।
साप्ताहिक बंदी का मकसद दुकानदारों को आराम देना और भीड़ व यातायात नियंत्रित रखना है। यदि नियम लागू नहीं होंगे तो व्यवस्था का महत्व खत्म हो जाएगा।
अब जरूरत है कि प्रशासन, नगर पालिका और श्रम विभाग मिलकर स्थिति स्पष्ट करें और नियमों का समान रूप से पालन सुनिश्चित करे।
रिपोर्ट-अमित कुमार पत्रकार जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।

