उरई/जालौन।कड़ाके की ठंड को देखते हुए ग्राम सैदनगर में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा द्वारा गरीब, असहाय एवं निराश्रित ग्रामीणों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित कर उन्हें राहत पहुंचाई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति असहाय महसूस न करे, इसके लिए ऐसे सेवा कार्य लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही राजनीति का मूल उद्देश्य होना चाहिए।
कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। ग्रामीणों ने सदर विधायक एवं उनके सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए इस मानवीय पहल की सराहना की।
इस अवसर पर अजय राठौर, शीलू गौतम, रामू गुप्ता, उमेश तिवारी, ऋषि श्रीवास्तव एवं ऋषभ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट -अमित कुमार उरई जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।