उरई (जालौन)। हिंदू युवा संगठन ट्रस्ट ने झांसी रोड विघा मंदिर के पास काली माता मंदिर गली उरई के द्वारा आज स्वयंवर गेस्ट हाउस, मौनी मंदिर राठ रोड़ उरई पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राशि राजपूत के नेतृत्व में छोटे बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं की भारी संख्या में भागीदारी रही।राशि राजपूत गरीब बच्चों के लिए निशुल्क कोचिंग सेंटर चलाती हैं, जो शिक्षा प्रदान करने के साथ महिलाओं को जागरूक करती हैं। परिवारिक शोषण से पीड़ित महिलाओं की मदद उनका प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा, हिंदू युवाओं, बच्चों व महिलाओं को सशक्त बनाना हमारा मिशन है।कार्यक्रम में ओमकार सिंह ठाकुर (विक्की), अर्चना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ. रचना श्रीवास्तव, लक्ष्मी चौहान, पूजा शुक्ला, सरिता गुप्ता, सुमन गोस्वामी, गरिमा पाठक, पूजा सेंगर, रेखा वर्मा, डॉ. साधना, कल्पना अवस्थी, मनीषा कटियार ममता स्वर्णकार समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट -अमित कुमार उरई जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।